
दमोह।भेड़ाघाट से प्रारंभ हुई वाहन कावड़ यात्रा जल लेकर श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर पहुंची। यात्रा पाटन, तेजगढ़, अभाना होते हुए दमोह शहर के अस्पताल चौराहा से गुजरी। इसके बाद घंटाघर, बकौली चौक, पुराना थाना, धर्मपुरा होते हुए बांदकपुर पहुंची।
पंडित मनोज देवलिया और उनकी टीम के साथ सैकड़ों बाइकों में सवार होकर शिवभक्त जल यात्रा में शामिल हैं। सैकड़ों शिवभक्त जयकारे लगाते हुए और कुछ भक्त दौड़ते हुए बांदकपुर पहुंचे। माहौल हर-हर महादेव के नारों से गूंज रहा है।पुलिस प्रशासन दमोह द्वारा भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। यातायात थाना प्रभारी के साथ स्थानीय कोतवाली टीआई और पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
