राष्ट्रीय सुरक्षा व अखंडता के लिए हिंदू सम्मेलन आवश्यक

सीहोर। कृषि उपज गल्ला मंडी परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. कलश यात्रा में विधायक सुदेश राय सम्मिलित हुए.भव्य कलश यात्रा बैंडबाजा ढोल धमाकों डीजे के साथ श्री राम मंदिर से शुरू की गई. श्री राम भक्त भगवा ध्वज लहराते हुए जय श्री राम का जय घोष करते हुए गल्ला मंडी के प्रमुख मार्गो से होकर हिंदू सम्मेलन स्थल पर पहुंचे. सकल सनातन हिंदू समाज को प्रमुख संतों के द्वारा संबोधित किया गया. विधायक सुदेश राय ने कहा कि हिंदू सनातन धर्म की एकता समाजिक अखंडता और राष्ट्रीय हित के लिए हिंदू सम्मेलन होना अति आवश्यक है.

Next Post

इंडिया गॉट टैलेंट का कार्यक्रम आज ग्वालियर मेले में, देशभर से आए प्रतिभागी

Sun Jan 4 , 2026
ग्वालियर: प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्वालियर गोट टैलेंट सीजन 11 का आयोजन आईडीटी इवेंट सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कंपनी द्वारा आज 4 जनवरी को ग्वालियर व्यापार मेला प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी संस्था के अध्यक्ष सोनू धोलकर, डॉ रागिनी मक्कड़, नैना छाबड़ा, श्रीमती ट्विंकल शुक्ला ने दी। आईडीटी […]

You May Like