हवाई जहाज से गांजा तस्करी करने वाला अंतरराष्ट्रीय तस्कर पकड़ा

ग्वालियर-पड़ाव थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को कोपाल के पास स्थित एक खंडहर से दबिश देकर पकड़ा गया। उसके पास से 2 किलो 800 ग्राम ओजी गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7 लाख रुपए प्रति किलो बताई जा रही है।

 

व्हाट्सएप चैट से खुला हवाई तस्करी का राज

 

पुलिस के मुताबिक आरोपी के मोबाइल की जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरोपी हवाई जहाज से गांजे की खेप मंगा रहा था। उसके व्हाट्सएप चैट से पता चला कि अगली खेप भी फ्लाइट से आने वाली थी।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान सूरज श्रीवास्तव (35) पुत्र ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, निवासी ललितपुर कॉलोनी के रूप में हुई है। आरोपी काफी लंबे समय से गांजे की तस्करी के धंधे में लिप्त है।

 

ऐसे पकड़ा गया तस्कर

 

पड़ाव थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक तस्कर गांजे की खेप लेकर आने वाला है। सूचना पर एसआई शुभम शर्मा और रोहित चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित कर तस्कर को पकड़ने के लिए लगाया गया।

टीम खंडहर में पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा। पीछा कर उसे पकड़ा और उसकी कार की तलाशी ली तो 2 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने कार और मोबाइल जब्त कर लिया है।

 

पूरा रैकेट करता है काम

 

जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया तस्कर अकेला नहीं है, बल्कि उसका पूरा रैकेट शहर में गांजे की सप्लाई करता है। यह ओजी गांजा कर्नाटक में पानी में घर के अंदर उगाया जाता है, जो काफी महंगा होता है। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की जानकारी जुटा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

 

इनका कहना है…

एक गांजा तस्कर को पड़ाव थाना पुलिस ने पकड़ा है। पकड़ा गया तस्कर अंतर्राज्यीय गिरोह का सदस्य है और ओजी गांजे की तस्करी करता है, जो काफी महंगा होता है।

– रोबिन जैन, सीएसपी इंदरगंज

Next Post

आदिवासी विकास परिषद ने विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल रैली निकाली

Sun Aug 9 , 2026
बाग, विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार 9 अगस्त को आदिवासी विकास परिषद के नेतृत्व में नगर के मुख्य मार्ग पर विशाल रैली निकाली गई। रैली में सर्व समाज सहित हजारो आदिवासी युवा युवतियां अपनी पारंपारिक वेशभूषा में डीजे ढोल और वाद्ययंत्र पर थिरकते हुए निकले रैली विजय स्तंभ […]

You May Like