किशोरी को किडनैप कर बिहार ले जा रहा था युवक

 रेल्वे स्टेशन में जीआरपी ने पकड़ा
जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत रामपुर निवासी एक किशोरी का युवक किडनैप कर बिहार ले जा रहा था गनीमत रही कि भनक लगते ही पुलिस सक्रिय हुई और दोनों को मुख्य रेल्वे स्टेशन जबलपुर में ही रोक लिया गया। जीआरपी पुलिस ने दोनों को गोरखपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तो वहीं किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
आधी रात को घर से हुई गायब
सांई नगर कॉलोनी रामपुर निवासी 15 वर्षीय बालिका बीती रात 2:30 बजे घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई, जब परिजनों को सुबह लडक़ी नहीं मिली तो उन्होंने पहले तो अपने स्तर पर खोजबीन की लेकिन जब उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो वे सीधे थाने पहुुंचे और अज्ञात पर अपहरण की आशंका जाहिर की। पुलिस ने अपहरण क मामला दर्ज कर पतासाजी शुरू की।
इंस्ट्राग्राम में हुई थी दोस्ती
जानकारी के मुताबिक बिहार निवासी शहाबुद्दीन 20 वर्षीय नेे इंस्ट्राग्राम से किशोरी से दोस्ती की थी और उसे प्रेम जाल में फंसा लिया था। शादी का झांसा देकर वे किशोरी का अपहरण कर साथ ले जा रहा था।
बस नहीं मिली तो स्टेशन पहुंचे
युवक किशोरी का अपहरण करने के बाद दीनदयाल पहुंचा जहां बस नहीं मिली तो वे रेल्वे स्टेशन पहुंचे यहां भी ट्रेन नहीं मिली, वे दोनों ट्रेन के इंतजार में थे तभी जीआरपी पुलिस ने दोनों को पकड़ा पूछताछ में मामला संदिग्ध लगा जिसके बाद सख्ती से पूछताछ की तो मामला उजागर हुआ।
रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप
बताया जाता है कि सुबह परिजन थाने पहुुंंचे थे लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई थी। लडक़ी अपनी मां का मोबाइल लेकर गई थी, मंगलवार दोपहर 2:30 बजे ट्रेन में बैठते समय मां ने देख लिया। जीआरपी को बुलाया जिसने गोरखपुर थाने के सुपुर्द किया।

Next Post

नहरो में पानी की आपूर्ति बंद करने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

Wed Feb 26 , 2025
नहरों के अंतिम छोर तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचना सुनिश्चित करें: कलेक्टर रीवा: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बाणसागर सभागार में आयोजित बैठक में सिंचाई परियोजनाओं के लिए भू अर्जन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की. कलेक्टर ने कहा कि बहुती सिंचाई परियोजना, नईगढ़ी माइक्रो सिंचाई परियोजना, त्योंथर फ्लो […]

You May Like