ब्रिक्स सम्मेलन और शहर के सौंदर्यीकरण की तैयारी: ननि ने 15 दिनों में दुरुस्त कीं 4,500 से अधिक स्ट्रीट लाइटें

भोपाल। नगर निगम की विद्युत शाखा द्वारा विगत 15 दिनों से स्ट्रीट लाईटों का सुधार कार्य करते हुए 4 हजार 500 से अधिक स्ट्रीट लाईटों सुचारू बनाया गया है. नगर निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा और सौंदर्यीकरण सहित आगामी ब्रिक्स सम्मेलन के दृष्टिगत रखते हुए पूर्व से स्थापित विद्युत प्रकाश व्यवस्था सुचारू रूप से की जा रही है और शहर के प्रमुख स्थानों राजा भोज प्रतिमा, मोटिव स्ट्रक्चर्स, जी.आई.एस लाईट, व्ही.आई.पी रोड से लालघाटी, हमीदिया रोड, नेहरू नगर से पीएनटी चौराहा, माता मंदिर से तुलसी नगर टावर, आराधना नगर रोड, 74 बंगला, चार इमली, श्यामला हिल्स, बोट क्लब, भदभदा से सूरज नगर, स्मार्ट पार्क रोड, दूरदर्शन से पॉलीटेक्निक, बाणगंगा, लिंक रोड नंबर 1, 2 एवं 3, रोशनपुरा से नानके पेट्रोल पंप, एम.पी. नगर के विभिन्न क्षेत्र, सैर सपाटा के समीप, जे.के. रोड, डी-मार्ट से हिनोतिया, आरिफ नगर ब्रिज, केरवा डेम रोड, कोलार रोड, बैरागढ़ मार्केट, लालघाटी से हलालपुर, 80 फीट रोड अशोका गार्डन, अरविंद विहार, विद्या नगर, होशंगाबाद रोड आदि क्षेत्रों में स्ट्रीट लाईटों का संधारण एवं कार्य करवाए गए.

 

Next Post

इंडियन पैडल टूर 2026-27 का ऐलान: देश के 10 शहरों में होंगे 19 टूर्नामेंट्स, मुंबई से होगी शुरुआत

Thu Jul 30 , 2026
इंडियन पैडल टूर 2026-27 के लिए मर्सिडीज-बेंज इंडिया के साथ साझेदारी की घोषणा की गई है। 10 शहरों में 19 टूर्नामेंट्स के जरिए पैडल खेल को नया आयाम मिलेगा। मुंबई, भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहे ‘पैडल’ (Padel) खेल को एक नए और आधुनिक प्रतिस्पर्धी स्तर पर ले जाने […]

You May Like