शिव भक्तों ने विधिवत रुद्राभिषेक पूजन किया

दमोह। श्री शिव हनुमान मंदिर में चल रहे असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण व रुद्राभिषेक पूजन 27वें दिन श्रावण शुक्ल प्रदोष के पवन पर्व में शिव भक्तों ने विधिवत रुद्राभिषेक पूजन किया। श्रावण मास के पवन पर्व में प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से पार्थिव शिवलिंग निर्माण व 11 बजे से रुद्राभिषेक पूजन किया जाता है। यह धार्मिक अनुष्ठान 27 अगस्त दिन गुरुवार तक चलेगा 27 अगस्त को अभिषेक के पश्चात होगी। हवन पूजन पूर्णाहुति आचार्य संजय गौतम ने बताया कि जो भक्त गृहस्थ जीवन में सुख शांति सम्रद्धि परिवार में एकता अनुकूलता और अनुशासन की इच्छा रखता है।

तो वो केवल पार्थिव शिवलिंग निर्माण व रुद्राभिषेक पूजन करने से पूर्ण हो जाती है। जहां अग्नि है, तो गंगा है, विष है, तो अमृत है, नाग है, तो मोर भी है, चूहा है, शेर भी है, त्रिशूल है, डमरू है, भूत हैं तो वहीं भभूत भी है। ऐ सब एक दूसरे के विपरीत हैं। लेकिन शिव जी की निकटता के कारण सब प्रेम से अनुशासन में रहते हैं। क्योंकि उनके यहां भजन होता है। ऐ सब प्राप्त हो सकता केवल भगवान शिव की भक्ति से मन्दिर अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज ने सभी शिव भक्तों से आवाह्न किया।

Next Post

स्वर्ग से भी सुंदर है उज्जैन, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण 

Tue Aug 25 , 2026
उज्जैन। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को नई गति देने की दिशा में मंगलवार को महत्वपूर्ण पड़ाव आया। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नवनियुक्त सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ने आज विधिवत पदभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव वर्चुअल तौर पर कार्यक्रम से जुडक़र कहा कि महाकाल की नगरी उज्जैन स्वर्ग […]

You May Like