
जबलपुर । पाटन तहसील के ग्राम टिमरी में एक साथ हुई चार हत्याओं में मृत हुए युवकों के परिजनों से मिलने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ग्राम में पहुँचे जहाँ उन्होंने दुबे और पाठक परिवार के सदस्यों से मिलकर सांत्वना प्रदान की साथ ही दोनों शोकाकुल परिवार को भरोसा दिलाया कि वह हरसंभव आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही के साथ न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे
यह है मामला- ग्राम टिमरी में 27 जनवरी को जबलपुर पाटन मार्ग पर पुराने विवाद को लेकर ब्राम्हण परिवार और साहू परिवार में विवाद हो गया था जिसमे ब्राम्हण के चंदन कुंजन अनिकेत और समीर की हत्या साहू परिवार के सदस्यों ने मिलकर कर दी थी हालांकि पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनसे पूछताछ जारी है
बही प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा की पाटन की घटना बताती है कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह लचर है दिन दहाड़े मुख्य मार्ग पर कुछ हथियार बंद लोगो ने चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया जो कि निदनीय है इस दौरान राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा विधायक लखन घनघोरिया तरुण भनोट विक्रम सिंह संजू यादव रवि जैन सहित अन्य उपस्थित रहे
