सीएम सुन ले, यदि अराजकता नहीं सुधरी तो निर्णायक आंदोलन करेगी कांग्रेस: जीतू

बोले: पथराई आंखों, आंसुओं का हिसाब, पुलिस को ही देना है

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  ने पीडि़त परिवार से मिलने के बाद , प्रशासनिक अधिकारियों से की चर्चा, कांग्रेसियों से मिले

 

जबलपुर। मप्र सीएम गौर से सुन लें, यदि इलाके में अराजकता की स्थिति जल्दी ही नहीं सुधरी, तो कांग्रेस जबलपुर में निर्णायक आंदोलन करेगी। लचर कानून-व्यवस्था का एक और सबूत मप्र की जनता के सामने है! सरकारी संरक्षण में खुलेआम अवैध धंधे चल रहे है। अवैध धंधे करने वालों की अवैध संपत्ति सरकार कब जांचेगी? दोषी अधिकारियों पर मुकदमा कब दर्ज होगा? वास्तविक न्याय कब मिलेगा? पीडि़त परिवारों को दो-दो करोड़ का मुआवजा तत्काल दिया जाए. बेबस आश्रितों को सरकारी नौकरी भी प्राथमिकता से मिले। यह बातें जबलपुर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहीं। शनिवार को वे जबलपुर दौरे पर रहे। इस दौरान वे पाटन थाना अंतर्गत टिमरी पहुंचे जहां चार लोगों की हत्या कर दी गई थी। प्रदेश अध्यक्ष पीडि़त परिजनों से मिले। शोक  जाहिर करने के साथ उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेेस पीडि़त परिवार के साथ हैं और आरोपियों की कड़ी सजा दिलाने हर संभव प्रयास किए जाएंगे।  इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में प्रशासनिक अधिकारियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ  राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा,  विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, कांग्रेस युवा नगर अध्यक्ष विजय रजक, समेत कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

शूटिंग खिलाडी द्वारा आत्महत्या के मामले में सीनियर को मिली अग्रिम जमानत

Sat Feb 1 , 2025
खुद को अकादमी में मारी थी गोली जबलपुर। भोपाल स्थित एमपी शूटिंग अकादमी में जूनियर खिलाडी द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले मामले में सीनियर खिलाडी को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत का लाभ मिल गया है। हाईकोर्ट जस्टिस संजय द्विवेदी की एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा है […]

You May Like