अवैध कालोनियों का धंधा: 223 कॉलोनियों में से केवल 50 पर ही लगी रोक

छतरपुर: जिले में अवैध कॉलोनाइजरों का खेल लगातार जारी है। प्रशासन की कार्रवाई सीमित होने के कारण भू-माफिया खुलेआम खेतों को प्लॉटिंग कर बेच रहे हैं और लोग इनके जाल में फंस रहे हैं। अब तक जिले में 223 अवैध कॉलोनियों की पहचान की जा चुकी है, लेकिन इनमें से केवल 50 पर ही जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लग सकी है।

सबसे ज्यादा अवैध कॉलोनियां छतरपुर (84) और खजुराहो (69) में पाई गई हैं, फिर भी यहां प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाई। बताया जाता है कि कॉलोनाइजरों की पकड़ एसडीएम और तहसील कार्यालयों तक इतनी मजबूत है कि अधिकारियों के आदेश भी अमल में नहीं आते। बगौता मौजा में शासकीय भूमि पर प्लॉटिंग करने वालों पर तहसीलदार ने बेदखली और जुर्माने का आदेश दिया था, लेकिन आज तक उस पर कार्रवाई नहीं हो सकी।

विशेषज्ञों का कहना है कि खसरे के कॉलम-12 में कैफियत दर्ज होते ही खरीद-फरोख्त रोक दी जानी चाहिए और एफआईआर दर्ज करना भी एसडीएम के अधिकार में है, मगर अफसर कार्रवाई से बचते रहे। वहीं रजिस्ट्रार कार्यालय की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेजों पर रजिस्ट्री जारी रहने का आरोप है।

कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति कॉलोनियां विकसित करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। उनके निर्देश के बाद लोगों को उम्मीद है कि भू-माफियाओं पर शिकंजा कस सकेगा।

 

Next Post

नर्मदापुरम से पंजाब बाढ़ पीड़ितों को दो लाख से अधिक की राहत राशि

Wed Sep 24 , 2025
नर्मदापुरम। मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए नर्मदापुरम के मुस्लिम समाज ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 2 लाख 10 हजार 230 रुपये की राशि भेजी। यह राशि जमीयत उलेमा-ए-हिंद के आह्वान पर शहर काजी अशफाक अली और मौलाना अब्दुल शाकिब के नेतृत्व में, दारुल उलूम […]

You May Like