नर्मदापुरम से पंजाब बाढ़ पीड़ितों को दो लाख से अधिक की राहत राशि

नर्मदापुरम। मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए नर्मदापुरम के मुस्लिम समाज ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 2 लाख 10 हजार 230 रुपये की राशि भेजी। यह राशि जमीयत उलेमा-ए-हिंद के आह्वान पर शहर काजी अशफाक अली और मौलाना अब्दुल शाकिब के नेतृत्व में, दारुल उलूम सिद्दीकिया मदरसा मालाखेड़ी के सहयोग से समाजजन और मस्जिदों से एकत्र की गई। राशि मंगलवार को चेक के माध्यम से अहरार फाउंडेशन, पंजाब को दी गई। शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी ने नर्मदापुरम वासियों का आभार जताते हुए कहा कि यह सहयोग बाढ़ प्रभावितों की मदद में उपयोग होगा। शहर काजी व अन्य धर्मगुरुओं ने कहा कि पंजाब की तबाही की भरपाई कठिन है, लेकिन देशभर का समाज उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। इस अवसर पर समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

 

Next Post

नगर निगम राजस्व विभाग ने की 27 दुकानें सील

Wed Sep 24 , 2025
इंदौर: नगर निगम के राजस्व अमले ने आज 27 दुकानें सील करने की कार्रवाई की. उक्त कारवाई निगम ने करीब 11 लाख रुपए संपत्ति कर जमा नहीं करने के कारण की है. निगम ने दुकानें सील करने के साथ आगे चल संपत्ति जब्त करने की चेतावनी बकायादारों को दी है.नगर […]

You May Like