राजनगर में पैसों के विवाद में दबंगों ने की फायरिंग, एक ही परिवार के चार सदस्य घायल

छतरपुर। छतरपुर जिले के राजनगर में मंगलवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब पैसों के लेनदेन को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर फायरिंग और मारपीट कर दी। इस हमले में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए।

घटना रात की है। पीड़ित राकेश विश्वकर्मा (उम्र 53 वर्ष) ने बुधवार सुबह जिला अस्पताल छतरपुर में जानकारी देते हुए बताया कि उनके घर पर राम राजा और उसके 6 से 7 साथियों ने हमला किया।

राकेश के अनुसार:

“हमारे घर मार्शल वाहन में आरोपी आए और मेरे बेटे के बारे में पूछा। मैंने बेटे को फोन कर घर बुलाया, इतने में वे गाली-गलौच करने लगे। फिर पाइपलाइन और सरिए से हमला कर दिया। कट्टे से फायरिंग भी की गई। मेरी पत्नी मीरा, बेटी साक्षी और बेटा राज सभी को पीटा गया।”

घटना में राकेश, उनकी पत्नी मीरा (40), बेटी साक्षी (19) और बेटा राज (18) घायल हो गए। सभी को तत्काल जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया गया है।

हमले की वजह पुराने पैसों का विवाद बताया जा रहा है। राकेश ने कहा कि बेटे को कुछ पैसे देने थे, जो समय पर न दे पाने पर यह हमला हुआ। स्थानीय लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Next Post

उम्र कम बताकर स्कूल से रोका दाखिला, कलेक्टर से मिले विद्यार्थी और परिजन

Wed Jul 23 , 2025
बैतूल। सातनेर गांव के करीब 30 विद्यार्थी इन दिनों 9वीं कक्षा में प्रवेश को लेकर परेशान हैं। बीते दो महीने से ये छात्र स्कूल के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन शासकीय हाईस्कूल प्रशासन उम्र कम होने का हवाला देकर एडमिशन देने से मना कर रहा है। बुधवार को मजबूर होकर […]

You May Like