आरोप: सरकार को असहाय निराश्रितों को 600 रुपये पेंशन देने में आ रहा पसीना

ग्वालियर: मप्र कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी अनूप जौहरी ने मप्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जो सक्षम लाडली बहिना खुद स्वय कमा रही हैं एवं पति भी अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं उन लाडली बहिनों को आर्थिक सहायता देने के नाम पर वोट बैंक की खातिर हर माह कर्ज लेकर समय पर उनके खातों में रकम डालकर मप्र सरकार प्रदेश को कर्ज में डुबो रही है।

जबकि मप्र सरकार को ग़रीबी रेखा से नीचे आने वाले दिव्यांग, वृद्ध, विधवा एवं परित्यागता असहाय निराश्रितों को पेंशन देने में पसीना आ रहा है, तभी तो आज असहाय निराश्रितों के खातों में सरकार आज पांच पांच छै छै महीने से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन के नाम पर इन निराश्रितों के खातों में मात्र 600 रुपये भी नहीं डाल पा रही है। सरकार की इस निर्दयता की वजह से आज मप्र के असहाय निराश्रित पेंशनर सम्बन्धित विभागों में धक्के खाने को मजबूर हैं।

Next Post

एच.आर.पी.क्लिनिक में 1316 में से 466 निकलीं हाई रिस्क गर्भवती महिलाएं

Sun Jul 26 , 2026
ग्वालियर: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले के 30 सरकारी अस्पतालों में एचआरपी क्लीनिक लगाकर गर्भवती माताओं की जांच की गई। एच.आर.पी. क्लीनिकों पर 1316 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई इनमें से 466 महिलाओं को हाई रिस्क गर्भवती माताओं के रूप में चिन्हित किया गया।मातृ एवं शिशु मृत्यु […]

You May Like