ओल्ड मोतीझील प्लांट में बारिश का गंदा पानी भरा, वाटर सप्लाई ठप्प

ग्वालियर। दिनभर हुई अत्यधिक बारिश से ट्रांसपोर्ट नगर का नाला ओवरफ्लो होने के कारण एमपीईबी एवं 68 एम एल डी पुराने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट मोतीझील के साफ पानी के टैंक में गंदा पानी भर गया, जिसके चलते वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से सीधा जल प्रदाय बंद करना पड़ा है। टैंक की सफाई होने के बाद सप्लाई पुनः चालू किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके चलते आज मंगलवार को कंपू ईदगाह, लोहिया बाजार, ओल्ड हाई कोर्ट, दाल बाजार, जयेंद्रगंज, शिंदे की छावनी, रामबाग कॉलोनी, नौगजा रोड आमखो आदि क्षेत्र में सीधा जलप्रदाय संभव नहीं हो सका।

Next Post

कान्ह–सरस्वती नदी रिवर फ्रंट के लिए इंदौर ने मांगी 671 करोड़ की स्वीकृति

Tue Sep 2 , 2025
करनाल/इंदौर। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर की जीवनदायिनी कान्ह (28 किमी.) और सरस्वती (13 किमी.) नदी के रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के लिए 671.69 करोड़ रुपये की डीपीआर स्वीकृत करने का आग्रह केंद्र सरकार से किया है। इस संदर्भ में उन्होंने आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर […]

You May Like