बागेश्वर महाराज से मिलाने का झांसा देकर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर। नगर में बागेश्वर महाराज से मिलाने का झांसा देकर एक युवती के साथ ठगी और दुष्कर्म करने के मामले में सिविल लाइन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस गंभीर मामले में पुलिस ने आरोपी महेंद्र दुबे को चित्रकूट से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि आरोपी ने खुद को प्रभावशाली बताकर बागेश्वर महाराज से मुलाकात कराने का लालच दिया। इसी बहाने उसने युवती से पैसे ठगे और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।

लगातार प्रयासों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे चित्रकूट से दबोच लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और पीड़िता को हर संभव न्याय दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

 

Next Post

बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी: उत्कृष्ट विद्यालय के स्ट्रांग रूम में पहुंचे प्रश्न पत्र, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Fri Jan 30 , 2026
छतरपुर। एमपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1, छतरपुर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सभी विषयों के प्रश्न पत्र सुरक्षित रूप से रख दिए गए हैं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, बोर्ड के प्रतिनिधि और शिक्षा विभाग […]

You May Like