बिजली की दरें बढ़ाने पर उमंग ने सरकार को निशाने पर लिया

भोपाल, 03 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश में बिजली की दरें बढ़ाने पर विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को निशाने पर लिया है।

श्री सिंघार ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा, “मध्यप्रदेश में बीजेपी सरकार के नए बिजली टैरिफ ने प्रदेश के लोगों को बड़ा झटका दिया है। जहां घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली 3.46% महंगी मिलेगी, वहीं राज्य के बाहर सस्ती बिजली बेची जाएगी। सरप्लस बिजली के दामों में 27 पैसे की गिरावट से यह साबित हो रहा है कि प्रदेश के लोगों को महंगी बिजली और कर्ज़ के बोझ का सामना करना पड़ रहा है, जबकि दूसरी तरफ अन्य राज्यों को सस्ती दरों पर बिजली दी जा रही है।”

श्री सिंघार ने लिखा है, “अपनों से ही ऐसी बेरुखी क्यों? सच तो ये है कि यह सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार के लिए ही प्रदेश की जनता का सहारा लेती है।”

राज्य में बिजली की बढ़ी हुयीं दरें अप्रैल माह से ही लागू हुयी हैं।

Next Post

हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप झांसी में

Thu Apr 3 , 2025
झांसी 3 अप्रैल (वार्ता) चार से 15 अप्रैल तक खेली जाने वाली 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 में 30 टीमें हिस्सा लेंगी। झांसी के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में टूर्नामेंट उसी नए डिवीजन आधारित प्रारूप में खेला जाएगा, जैसा कि मार्च में सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप खेली […]

You May Like