
श्योपुर। श्योपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। वाहन जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर फरार हो गया। दांतरदा रोड पर यह हादसा हुआ जिसमें मनखुश मीणा की मौत हुई है।
दांतरदा तलावदा रोड स्थित विद्युत केंद्र पुलिया के पास एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय मनखुश की मौत हो गई। मनखुश अपने दोस्त महावीर मीणा के साथ बाइक पर खंडार राजस्थान स्थित अपने घर लौट रहा था, तभी यह गंभीर हादसा हुआ। पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी है।
