​सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि: लक्ष्य प्राप्ति पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को मिला सम्मान

भोपाल। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि के लिए निर्धारित लक्ष्य राशि प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह कर्नल राजीव खत्री की ओर से कलेक्टर मिश्रा को दिया. इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के अधिकारियों ने इसे पूर्व सैनिकों, वीरनारियों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के प्रति समाज की संवेदनशीलता एवं सहयोग का प्रतीक बताया. साथ ही सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में योगदान देने वाले सभी नागरिकों, संस्थाओं एवं अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

Next Post

अल सुबह दमोह पहुंचे पटवारी, पूर्व मंत्री मुकेश नायक की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Wed May 27 , 2026
दमोह: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बुधवार सुबह 7 बजे दमोह शहर की मुकेश कॉलोनी निवास पहुंचे। उन्होंने पूर्व मंत्री व मीडिया विभाग मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश नायक की माताजी के निधन पर शोकाकुल नायक परिवार से मुलाकात कर भावपूर्ण शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस […]

You May Like

Play sound