
जबलपुर। कुम्हार मोहल्ला गोरखपुर में सजे जुआ फड़ पर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई करते सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से नगद 35 हजार 100 रूपये जप्त किए गए हैं।
गोरखपुर पुलिस ने बताया कि कुम्हार मोहल्ला गोरखपुर में सड़क के किनारे ताश पत्तों पर हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे कैलाश चक्रवर्ती निवासी कुम्हार मोहल्ला, मुकेश ठाकुर निवासी बधैया मोहल्ला दमोहनाका गोहलपुर, सुशील कुमार जैन निवासी त्रिपुरी चैाक गढ़ा, अजय राजपूत निवासी गौतम मढ़िया गढ़ा, सनी सोनकर निवासी ब्यौहारबाग थाना बेलबाग, सुशील सोनकर निवासी झूलेलाल मंदिर के पीछे बड़ी ओमती , राजेन्द्र गिरानिया निवासी छेाटी खेरमाई मंदिर के पास बड़ी ओमती को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
