विधायक राय ने निक्षय शिविर अभियान का किया शुभारंभ, आधुनिक जांच वाहन को दिखाई हरी झंडी

सीहोर। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय निक्षय शिविर अभियान संचालित किया जा रहा है. विश्व क्षय दिवस के अवसर जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं पर इस अभियान का शुभारंभ हुआ. विधायक सुदेश राय ने जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में अभियान का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने टीबी की जांच के लिए आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित निक्षय वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह वाहन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर टीबी मरीजों की जांच करेगा. विधायक श्री राय ने निक्षय मित्र बनकर 05 टीबी मरीजों को फूड बास्केट भी प्रदान किए.

 

Next Post

मुख्यमंत्री वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज रिलीज करेंगे कछुए

Wed Mar 25 , 2026
सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में 25 मार्च को बामनेर नदी में एक दर्जन कछुओं को रिलीज करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव टाइगर रिजर्व में चीतों के पुनर्वास के लिये सॉफ्ट रिलीज बोमा का भूमि-पूजन भी करेंगे।वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है, […]

You May Like