पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ने से वाहन चालकों में आक्रोष, इस बार 90 पैसे प्रति लीटर की मार

ग्वालियर: देश की सरकारी तेल कंपनियों ने आज मंगलवार की सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर की और वृद्धि कर दी। पूरे देश के साथ ग्वालियर चंबल की आम जनता के लिये यह दोहरा झटका है क्योंकि पिछले शुक्रवार 15 मई को ही तेल कंपनियों ने लगभग 3 रूपये प्रति लीटर की बड़ी वृद्धि की थी। एक हफ्ते के अन्दर ईंधन की दरों में यह दूसरी बड़ी वृद्धि है।

उद्योग से जुड़े सूत्रों के अनुसार यह वृद्धि वैश्विक स्तर पर जारी कूटनीतिक और सैन्य संकट का सीधा परिणाम है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते गतिरोध और ‘‘होॅर्मुज स्ट्रैट’’ मार्ग पर आपूर्ति बाधित होने की आशंका से अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार बनी हुई है। इस मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने शाम को बड़ा विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

Next Post

स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' के ट्रेलर लॉन्च पर बोले ग्लोबल स्टार राम चरण, शारीरिक बदलाव के लिए सलमान और आमिर खान को दिया श्रेय

Tue May 19 , 2026
हैदराबाद | साउथ सिनेमा के कद्दावर अभिनेता राम चरण और बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने सोमवार, 18 मई को मुंबई में मीडिया और फैंस की भारी मौजूदगी के बीच अपनी आगामी कड़क स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ (Peddi) का ट्रेलर लॉन्च किया। डिजिटल मीडिया को मिली आधिकारिक एंटरटेनमेंट रिपोर्ट के अनुसार, […]

You May Like