जिले का यह दुर्भाग्य है कि भाजपा की सरकार ने महापुरूषों की प्रतिमाएं स्थापित करने का काम नही किया: अजय सिंह राहुल

रीवा, शहर के पद्मधर पार्क में बुधवार की शाम अमर शहीद लाल पद्मधर सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया और उनके बलिदान को याद किया गया. पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर अजय मिश्रा बाबा की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.

समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक अजय सिंह राहुल ने कहा कि लाल पद्मधर सिंह विंध्य के उन महान सपूतों में से एक हैं, जिन्होंने मात्र 28 वर्ष की अल्प आयु में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दिया, ऐसे देशभक्त एवं अमर शहीद लाल पद्मधर सिंह की प्रतिमा स्थापित करवाकर यहां के महापौर अजय मिश्रा ‘बाबा’ एवं पूरे नगर निगम ने जो कार्य किया है, उसके लिए वे बधाई के पात्र हैं. उन्होंने कहा कि यह जिले का दुर्भाग्य रहा है कि 23 वर्षों से प्रदेश में शासन कर रही भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने का कार्य नहीं किया गया, वहीं चार वर्ष के कार्यकाल में यहां के महापौर एवं नगर निगम रीवा के पार्षदगणों ने विंध्य के महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने का जो संकल्प लिया है, वह महापुरुषों के प्रति उनके सम्मान और श्रद्धा को प्रदर्शित करता है.

कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने सतना कॉलेज के व्याख्याता रमेश प्रताप सिंह जी द्वारा अमर शहीद लाल पद्मधर सिंह जी की आत्मकथा में किए गए संस्मणों की जानकारी देते हुये कहा कि उन्होंने यह संकल्प लिया था कि जब तक देश आजाद नही होगा वह शादी नही करेगें, और छात्र जीवन मे मात्र 28 वर्ष की अल्प आयु में बड़ी निर्भीकता के साथ अपने राष्ट्र का झंडा लेकर ब्रिटिश हुकूमत की चेतावनी को नकारते हुए जीवन की परवाह किये बिना गोली का शिकार होकर अपने प्राणों का बलिदान दे दिया. कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत भाषण एम.आई.सी. सदस्य धनेन्द्र सिंह बघेल, संचालन जिला संगठन महासचिव रवि तिवारी तथा आभार प्रदर्शन शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल ‘झब्बू’ ने किया. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं पूर्व विधायकशीला त्यागी, पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना, कपिध्वज सिंह, रमाशंकर सिंह पटेल, बबिता साकेत, डॉ. अरुणा तिवा, सज्जन पटेल, अमर शहीद लाल पद्मधर सिंह जी के पारिवारिक सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता घनश्याम सिंह, विक्रम सिंह सहित अन्य पारिवारिक सदस्य, ब्लॉक अध्यक्षगण एड0 शिवेन्द्र प्रताप सिंह, रामकीर्ति शर्मा, जीतेन्द्र सिंह, मुस्तहाक खान, अब्दुल शहीद मिस्त्री उपस्थित रहे.

महापुरूषों का जीवन आने वाली पीढ़ी के लिये प्रेरणा श्रोत: महापौर

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महापौरअजय मिश्रा ‘बाबा’ ने कहा कि आने वाली पीढ़ी महापुरुषों को विस्मृत न करे तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों का अनुशीलन करे,इसलिये इनकी प्रतिमाऐं स्थापित होने की नितांत आवश्यक है, महापुरुषों का जीवन और उनके द्वारा किए गए कार्य आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं. उन्होंने आगामी अप्रैल माह में महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की तथा निकट भविष्य में विंध्य के अन्य महान सपूतों की प्रतिमाएं भी स्थापित करने का संकल्प व्यक्त किया.

सेमरिया विधायकअभय मिश्रा ने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले तथा देश को आजादी दिलाने वाले महापुरुषों के नाम एवं योगदान को विलुप्त करना चाहती है.

Next Post

जय भिलट देव के जयघोष से गूंजा नगर धामनोद

Wed Aug 19 , 2026
धामनोद। निमाड़ के आराध्य देव भिलट देव की भव्य पालकी यात्रा धामनोद में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के माहौल में निकाली गई। यात्रा में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग पर ‘जय भिलट देव’ के जयघोष गूंजते रहे और भक्तजन भक्ति […]

You May Like