
दतिया। उनाव थाना क्षेत्र के ग्राम कामद में हर्ष फायरिंग के दौरान 15 वर्षीय बालक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार घटना ग्राम कामद में प्रहलाद वंशकार के घर के बाहर हुई।
जानकारी के मुताबिक बालक अभिषेक अहिरवार (15) डीजे देख रहा था। इसी दौरान अभिषेक वंशकार, निवासी ग्राम कामद, हाथ में कट्टा लेकर खड़ा था और उसने फायर कर दिया। गोली अभिषेक अहिरवार के दाहिने घुटने में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हर्ष फायरिंग में नाबालिग के घायल होने की घटना ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था और हथियारों के खुले प्रदर्शन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
