भिंड में नदियों का बढ़ा जलस्तर, चार पुल डूबे

भिंड: जिले के मेहगांव क्षेत्र में हो रही तेज बारिश के बाद झिलमिल और बैसली नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ते ही सड़कों पर बने चार पुल-पुलिया पानी में डूब गए हैं। इससे कई गांवों का सीधा संपर्क मेहगांव और आसपास के कस्बों से टूट गया है।

ग्रामीणों को अब अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों से 20 से 30 किलोमीटर तक का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। ये सभी पुल-पुलिया पिछले करीब दस साल के भीतर ही बनाए गए हैं। जलस्तर बढ़ने पर इनके डूबने से ग्रामीण विकास विभाग की निर्माण योजना और पुलों की ऊंचाई तय करने की इंजीनियरिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Next Post

उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का किया निरीक्षण

Sat Aug 29 , 2026
रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज प्रात: प्रसिद्ध बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर उन्हें अपने हाथों से गुड़ एवं भूसा खिलाया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गौवंश वन्य […]

You May Like