भगवा हिंदू क्रांति दल ने संतों एवं गो रक्षकों का किया सम्मान

ग्वालियर: भगवा हिंदू क्रांति दल ने आज संतों एवं गौ रक्षकों का सम्मान किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में साधु संत एवं गौ रक्षा समिति द्वारा गौ माता का पूजन एवं दीप प्रज्वलन किया गया। दल के सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। इसके बाद गौ माता की रक्षा करने वाले युवाओं का हिंदू क्रांति दल के प्रदेश अध्यक्ष बलवंत सिंह डोंगरे ने स्वागत किया। इस अवसर पर संत समाज ने कहा कि आज हमें गाय माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए संघर्ष करना चाहिए।

हर घर में एक गाय और एक शस्त्र हिंदू की पहचान होती है, इसलिए आज के बच्चों को रामायण की बातें एवं गौ माता की रक्षा करने के उपाय बताने चाहिए। इस अवसर पर हिंदू क्रांति दल के प्रदेश अध्यक्ष डोंगरे ने कहा कि गाय माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए घर घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा जिसे जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सोंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि कई बार हमारे गौ रक्षक गोवंश के ट्रक आदि को पकड़ते हैं लेकिन प्रशासन द्वारा गौ रक्षकों के खिलाफ ही कार्रवाई की जाती है इसकी हम निंदा करते हैं। आज के इस कार्यक्रम में विनोद परिहार धर्मेंद्र बघेल वीरेंद्र सिंह परिहार सहित अनेक गौ रक्षक उपस्थित थे।

Next Post

50 बसों की जाँच में 8 बसों में मिली कमियां, लगाया 22,500 रुपए का अर्थदण्ड

Thu Apr 9 , 2026
ग्वालियर: नए शिक्षा सत्र के आरंभ होते ही ग्वालियर जिले में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूली बसों की जाँच करने का परिवहन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने दून पब्लिक स्कूल एवं ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल सहित अन्य स्कूलों में […]

You May Like

मनोरंजन