
जबलपुर। कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर जबलपुर में लोकायुक्त ने दबिश देते हुए
संभागीय पेंशन कार्यालय में पदस्थ सहायक पेंशन अधिकारी सचिन कुमार झा पिता स्वर्गीय भावेश झा 42 वर्ष को 10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।
जानकारी के मुताबिक किशोर कुमार झारिया पिता स्वर्गीय गोपीचंद झरिया 68 वर्ष, निवासी तिलहरी ने जबलपुर लोकायुक्त में शिकायत करते हुए बताया कि वह सेवानिवृत्त लैब टेक्नीशियन है। पहली पत्नी की मौत के पश्चात दूसरी पत्नी का नाम पारिवारिक पेंशन में नॉमिनी में जुड़वाने संभागीय पेंशन कार्यालय में सहायक पेंशन अधिकारी सचिन झा से मिला। आरोपी ने काम करने एवज में 10000 की मांग की थी। जिसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में पुलिस अधीक्षक के समक्ष की थी। शिकायत सत्यापन उपरांत आज आरोपी को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर जबलपुर में 10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
