न्याय की मांग में दुष्कर्म पीड़िता पानी की टंकी पर चढ़ी, अधिकारियों की समझाइश के बाद उतरी

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के खनियाधाना कस्बे में एक महिला दुष्कर्म की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज़ होकर थाने के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला का आरोप था कि पुलिस उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही।

करीब डेढ़ घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश दी। तत्पश्चात अधिकारियों के आश्वासन पर महिला नीचे उतरी।

जानकारी के अनुसार, महिला ने एक व्यक्ति पर जबरन अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पीड़िता का कहना था कि थाने में दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज नहीं किया गया था। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

भारत और श्रीलंका के बीच संयुक्त सैन्य 'अभ्यास मित्र शक्ति' शुरू

Mon Nov 10 , 2025
नयी दिल्ली 10 नवम्बर (वार्ता) भारत और श्रीलंका के सैनिक करीब दो सप्ताह तक चलने वाले सैन्य अभ्यास में ड्रोन रोधी और आतंकवाद रोधी अभियानों में परस्पर रण कौशल के गुर तथा अनुभव साझा करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियों के बीच संयुक्त […]

You May Like