हर गांव में सामूहिक प्रयास से जल संरक्षण किया जाए

शाजापुर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक मोहन बड़ोदिया जिला शाजापुर के अंतर्गत सेक्टर बिजाना की नवांकुर संस्था कृषि जगत प्रणाली वाटरशेड फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा ग्राम नागझिरी में जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत बोरीबंधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में जिला समन्वयक विष्णु प्रसाद नागर एवं नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि दिनेश कलमोदिया की उपस्थिति रही. साथ ही ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के समस्त सदस्य एवं ग्राम नागझिरी के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. सायं 4.30 बजे मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा सभी के सहयोग से सायंकालीन समय में बोरीबंधान का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस अवसर पर जिला समन्वयक विष्णु प्रसाद नागर द्वारा उपस्थित सभी लोगों को जल संरक्षण का महत्व समझाया गया तथा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा निरंतर संचालित जल संरक्षण गतिविधियों की जानकारी दी गई. समाज के सभी लोगों को जल संरक्षण हेतु प्रेरित करते हुए यह आह्वान किया गया कि प्रत्येक गांव में सामूहिक प्रयासों से जल संरक्षण के कार्य किए जाएं, जिसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है.

Next Post

खुले में मांस की बिक्री पर नगर पालिका की सख्त कार्यवाही, सामग्री जप्त

Mon Dec 15 , 2025
सीधी ।कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देश पर नगर क्षेत्र में स्वच्छता, जनस्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा खुले में मुर्गे एवं मांस की बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए विक्रेताओं से […]

You May Like