पंडित रामलाल शर्मा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

नर्मदापुरम। स्थानीय पंडित रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम सी.बी.एस.ई.स्कूल में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती “राष्ट्रीय खेल दिवस” के रूप में बड़े उत्साह,उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण के साथ की गई।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण,विशिष्ट अतिथि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों ने अपने प्रेरक विचारों से विद्यार्थियों को खेल का महत्व समझाया अरुण अग्रवाल (प्राचार्य) “खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं है, बल्कि यह अनुशासन,टीम भावना और नेतृत्व का पाठ पढ़ाता है।एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।अतःबच्चों को पढ़ाई के साथ खेल को भी जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए।”

डॉ. संजय गर्गव (विशिष्ट अतिथि) “यह दिन हमें मेजर ध्यानचंद जी के अतुलनीय योगदान की याद दिलाता है। आज के मोबाइल और इंटरनेट के युग में बच्चों को मैदान से जोड़ना बेहद जरूरी है, क्योंकि खेल से ही चरित्र का निर्माण होता है। प्रवीण मीना (खेल शिक्षक)”जीत और हार खेल का हिस्सा हैं, सबसे महत्वपूर्ण है भागीदारी और सच्ची खेल भावना। हमारे विद्यालय के बच्चे जिला व राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो गर्व का विषय है। सभी विद्यार्थी रोज़ कम से कम एक घंटा मैदान पर ज़रूर बिताएं।कार्यक्रम के अंत में श्रीमती भारती शुक्ला ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा,”मैं विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य अरुण अग्रवाल, डॉ. संजय गर्गव, खेल शिक्षक प्रवीण मीना जी, समस्त शिक्षकगण और प्यारे बच्चों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।” उन्होंने विशेष रूप से उन सभी छात्रों का धन्यवाद किया जिन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस राष्ट्रीय खेल दिवस को सार्थक बनाया।

 

 

 

Next Post

नो पार्किंग में खबड़े 40 वाहनों पर कार्रवाई

Mon Aug 31 , 2026
इंदौर:स्कीम नंबर 140 की मुख्य सड़क पर नो पार्किंग में वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की. टीम ने 40 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुछ वाहनों पर व्हील लॉक लगाए, जबकि सड़क किनारे खड़े सैकड़ों वाहनों को माइक से अनाउंसमेंट कर हटवाया. […]

You May Like