इंदौर:स्कीम नंबर 140 की मुख्य सड़क पर नो पार्किंग में वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की. टीम ने 40 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुछ वाहनों पर व्हील लॉक लगाए, जबकि सड़क किनारे खड़े सैकड़ों वाहनों को माइक से अनाउंसमेंट कर हटवाया. यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और दुकानदारों को नो-पार्किंग में वाहन नहीं खड़े करने की समझाइश भी दी. यातायात पुलिस द्वारा प्रमुख और व्यस्त मार्गों पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है. यातायात बाधित करने वाले वाहनों की पहचान कर मौके पर कार्रवाई की जाएगी, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
Next Post
मांगलिया में 43 करोड़ के विकास लोकार्पण-भूमिपूजन 7 को
Mon Aug 31 , 2026
इंदौर:सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मांगलिया में आगामी 7 सितंबर को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा मंत्रीद्वय इंदरसिंह परमार एवं तुलसीराम सिलावट लगभग 43 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे.कार्यक्रम के तहत मांगलिया में 10 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित […]

You May Like
-
12 months ago
फरार आनंद देवकर की गिरफ्तारी की मांग तेज