भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री शालिग्राम तोमर की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित, संगठन के सशक्तिकरण और युवा चेतना के जागरण के लिए समर्पित उनका संपूर्ण जीवन सेवा, समर्पण और अनुशासन का प्रेरक उदाहरण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शालिग्राम तोमर ने अपने संगठनात्मक कौशल और कर्मनिष्ठा से युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना का संचार किया। उनके आदर्श, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।
डॉ. यादव ने कहा कि शालिग्राम तोमर का संगठनात्मक योगदान और उनके जीवन मूल्य युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं तथा राष्ट्र निर्माण की दिशा में सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
