नर्मदा संरक्षण को लेकर जनसंपर्क अभियान चौथे दिन भी जारी

जबलपुर। नर्मदा नदी को परमाणु परियोजना से संरक्षित करने के उद्देश्य से मंडला के आदिवासी महिला-पुरुषों द्वारा चलाया जा रहा जनसंपर्क अभियान चौथे दिन भी जारी रहा। अभियान के तहत अवधपुरी, नर्मदा नगर और पोलीपाथर क्षेत्र में पर्चे बांटे गए तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद किया गया। इसके बाद लाल कुआं के पास नुक्कड़ सभा आयोजित कर अपनी बात रखी गई। इस दौरान अभियान को सक्रिय सहयोग देने वाले विवेक अवस्थी एवं उनकी टीम ने “नर्मदा मैया की जय” के जयकारों के साथ जनजागरूकता फैलाई। पूर्व पार्षद राजेश सोनकर ने समर्थन देते हुए कहा कि चुटका जैसी घातक परियोजना का जबलपुर सहित पूरे प्रदेश में विरोध होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि जिस समय चुटका विद्युत परियोजना को योजना आयोग से मंजूरी मिली थी, उस समय सौर ऊर्जा महंगी थी, लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। रीवा में 750 मेगावाट की सौर परियोजना चालू हो चुकी है तथा प्रदेश में 5 हजार मेगावाट क्षमता की छह सौर परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।

अभियान को प्रमोद पटेल (ब्लॉक अध्यक्ष), शिव कुमार चोबे, सुबोध ऋछारिया, कमलेश यादव, देवेंद्र झारिया, बबलू झारिया, सरमन रजक और कमला पटेल ने भी समर्थन दिया। अभियान के आयोजकों ने बताया कि जनसंपर्क अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Next Post

पतंजलि विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवा और प्रबंधन को सशक्त बनाने के लिए स्मार्ट तकनीकों के एकीकरण पर दिया गया जोर

Fri Jan 16 , 2026
सनातन संस्कृति का गौरव वैश्विक स्तर पर स्थापित: श्रद्धेय आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण एआई आधारित चिकित्सा प्रणाली में व्यक्तिगत उपचार चयन विश्लेषण: डॉ. देव शर्मा टेलीमेडिसिन, स्वास्थ्य सेवाओं की एक उभरती हुई विधा: प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा पतंजलि में गुणवत्ता व मानकों का शीर्ष प्राधिकरण: सचिन चौधरी, भारतीय मानक ब्यूरो हरिद्वार। […]

You May Like