मायके से 5 लाख नहीं लाने पर नवविवाहिता को घर से निकाला

इंदौर:सिमरोल थाना क्षेत्र में शादी के बाद मायके से 5 लाख रुपए लाने के लिए नवविवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि रकम नहीं देने पर पति समेत ससुराल वालों ने महिला को घर से निकाल दिया. शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.दतौदा में रहने वाली पायल पति हर्षित परमार ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से पति हर्षित आए दिन मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था.

बाद में ससुर लखन परमार, सास मायाबाई और बड़ी सास सुनीता परमार भी 5 लाख रुपए लाने का दबाव बनाने लगे. रकम का इंतजाम नहीं होने पर आरोपियों ने उसे घर से निकालते हुए कहा कि बिना पैसे लिए वापस नहीं आना. इसके बाद पायल मायके पहुंची और परिजनों के साथ थाने में शिकायत की. सिमरोल पुलिस ने पति हर्षित, ससुर लखन, सास मायाबाई और बड़ी सास सुनीता के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले ईरान पश्चिम एशिया संघर्ष पर अमेरिकी कार्रवाई के खिलाफ सदस्य देशों से एकजुट समर्थन जुटाने में जुटा है

Tue Sep 8 , 2026
नई दिल्ली,  आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले ईरान ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिकी सैन्य कार्रवाइयों की निंदा करवाने के लिए अपने कूटनीतिक प्रयासों को तेज कर दिया है। हालांकि, ब्रिक्स समूह के भीतर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच गहरे मतभेद उभरकर सामने […]

You May Like

मनोरंजन