40 लाख की जेसीबी बरामद

सिंगरौली/सरई:सरई थाना पुलिस ने ग्राम कोनी रेलवे स्टेशन के पास से चोरी हुई करीब 40 लाख रुपये कीमत की जेसीबी मशीन को महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में दो विधि-विरुद्ध बालकों को पकड़ा है, जबकि पूछताछ में शिवा पांडेय की भूमिका सामने आने पर उसे भी आरोपी बनाया गया है। बरामद जेसीबी मशीन को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार फरियादी अमित कुमार साही, निवासी पचौर, थाना बैढ़न ने 10 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी जेसीबी बैकहो लोडर मशीन क्रमांक UP64AT3964 ग्राम कोनी में रवी जायसवाल के घर के सामने से 9 अगस्त की रात करीब 12:30 से 1:30 बजे के बीच चोरी हो गई। शिकायत पर अपराध क्रमांक 632/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शियाज के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिंघा और एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में टीम ने सरई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच के दौरान जेसीबी पुरैल में सड़क किनारे खराब हालत में मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निगरानी की तो दो संदिग्ध जेसीबी को दोबारा स्टार्ट कर ले जाने पहुंचे, जिन्हें पकड़ लिया गया।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों की पहचान मुकेश कुमार रावत उर्फ दीपक रावत और अजीत सिंह उर्फ बड़का के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने शिवा पांडेय के कहने पर वारदात करना बताया। पुलिस ने जेसीबी जब्त कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति असद को मौत की सजा

Wed Aug 12 , 2026
दमिश्क,सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मंगलवार को दमिश्क की एक कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उन्हें सोच-समझकर की गई हत्या का दोषी पाए जाने पर यह सजा सुनाई। इसके साथ ही दक्षिणी सीरिया के डेरा प्रांत में राजनीतिक सुरक्षा विभाग के पूर्व प्रमुख […]

You May Like