
छिंदवाड़ा। कुंडीपुरा पुलिस ने 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पिकअप वाहन को ढूंढ निकाला है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
बता दें कि प्रार्थिया कमला मालवी पति अनिल मालवी उम्र.30 साल निवासी विध्याचल कालोनी छात्रावास होस्टल के पीछे खापाभाट थाना थाना कुंडीपुरा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि अज्ञात आरोपी पिकअप क्रमांक एमपी-28-जी-3660 चोरी कर ले गए है। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 303 (2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। एसपी अजय पांडे एवं सीएसपी आयुष गुप्ता के निर्देशन में सीएसपी अजय राणा के मार्ग दर्शन में अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन करने वाले तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने निर्देश दिए है। वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश में थाना प्रभारी कुण्डीपुरा महेन्द्र भगत एवं चौकी प्रभारी धरमटेकडी अविनाश पारधी के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसके बाद टीम ने मुखबिर और फरियादी से पूछताछ की। पूछताछ में संदेही निक्कू नागवंशी ने कुछ समय पहले पिकअप चलाना पता चला। तकनीकी साधनों का प्रयोग कर आरोपी निक्कू को को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी निक्कू ने अपने साथी आरोपी मुकेश के साथ मिलकर फरियादी के घर के सामने खडी पिकअप वाहन को चोरी करके ले जाना स्वीकार कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
ये है आरोपी
इस मामले में आरोपी निक्कू नागवंशी पिता लेखराम नागवंशी 29 साल निवासी भजिया थाना अमरवाड़ा और मुकेश करपेती पिता सुनेश करपेती 26 साल निवासी भजिया थाना अमरवाडा को गिरफ्तार कया गया है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
