कैनबरा, 02 सितंबर (वार्ता) आस्ट्रेलिया की सरकार ने मंगलवार की घोषणा की है कि वह अपमानजनक पहुंच वाली तकनीकों को प्रतिबंधित करने जा रही है, इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल भी शामिल हैं, जो अश्लील चित्र बनाने की क्षमता रखते हैं।
संचार मंत्री एनिका वेल्स ने मंगलवार को कहा कि सरकार प्रौद्योगिकी उद्योग के साथ मिलकर काम करेगी, ताकि छिपे हुए ऑनलाइन स्टॉकिंग टूल्स और एआई ऐप तक पहुंच को प्रतिबंधित किया जा सके। ये टूल्स और ऐप्स स्पष्ट रूप से अश्लील डीपफेक सामग्री बना सकते हैं।
सुश्री वेल्स ने एक बयान में कहा कि आस्ट्रेलिया में एआई और वैध ट्रैकिंग तकनीक के लिए एक जगह है, लेकिन ऐसे किसी भी ऐप्स और तकनीकों के लिए कोई जगह नहीं है, जिनका उपयोग केवल लोगों, विशेषकर हमारे बच्चों को हानि पहुंचाने वाले, अपमानित करने और नुकसान पहुंचाने के लिए किया जाता है। यह इतना महत्वपूर्ण है कि हम इस पर कार्रवाई किये बिना नहीं रह सकते। अपमानजनक तकनीकें व्यापक रूप से और आसानी से उपलब्ध हैं और अब वास्तविक और अपूरणीय क्षति का कारण बन रही हैं।
उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई मौजूदा कानूनों की पूरक होगी, जो पीछा करने और यौन सामग्री के बिना सहमति के वितरण पर रोक लगाती है। नये कानून भी अपमानकारी टूल तक पहुंच को सीमित करने की ज़िम्मेदारी तकनीकी कंपनियों पर डालेंगे।
संघीय सरकार की ई-सुरक्षा आयुक्त जूली इनमैन ग्रांट ने जून में कहा था कि पिछले 18 महीनों में 18 वर्ष से कम आयु के लोगों की डिजिटली बनायी गयी अंतरंग तस्वीरों की घटनाओं की संख्या पिछले सात सालों की तुलना में दोगुनी हो गयी है।
