
भोपाल।राजधानी के अयोध्या नगर में एक युवक के आत्महत्या करने के करीब 18 दिन बाद उसका वीडियो सामने आया है. जिसमें उसने अपनी आत्महत्या के लिए पत्नी और ससुर को जिम्मेदार ठहराया है. पुलिस इस मामले में मृतक की पत्नी और ससुर को थाने पूछाताछ के लिए बुलाया है. बता दें कि क्षेत्र का रहने वाले मृतक 30 वर्षीय हिमांशु यादव ने 11 अगस्त को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी. हिमांशु टैंट कारोबारी के तौर पर जाना जाता था. हिमांशु अपने नरेला शंकरी में बने घर के कमरे में फांसी लगाई थी. मौके वारदात के समय उसके पास से कोई भी सुसाइड़ नोट पुलिस को बरामद नहीं हो सका था. अब हिमांशु का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह अपनी तनावपूर्ण जिंदगी को लेकर कुछ बातें बयां कर रहा है. हिमांशु ने अपनी पत्नी वैशाली और ससुर रामलाल पर पुलिस कार्रवाई की धमकी देने का आरोप लगाया है. हिमांशु ने बताया है कि वह पत्नी को माइके से लाने की हर संभव कोशिश की लेकिन, वैशाली और उसके पिता हिमांशु की एक बात भी सुनने को तैयार नहीं हुए. जिससे दुखी होकर हिमांशु ने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली. अपने वीडियो मैसेज में हिमांशु ने अपने माता-पिता से भी इस ठोस कदम को उठाने के लिए माफी मांगी है. हिमांशु का वीडियो सामने आने पर आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई शुरू की जा चुकी है.
हिमांशु का वीडियो सामने आने के बाद उनके पिता राजकुमार यादव ने भी बहु और समधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. राजकुमार के अनुसार बीते 20 जुलाई को बहु बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद बहु का भाई और पिता अपनी बेटी को लेकर चले गए थे. वैशाली को मनाने और घर वापस लाने के लिए हिमांशु लगातार कोशिश भी करता रहा, लेकिन वह लोग नहीं मानें. राजकुमार के अनुसार साल 2023 में जून के महीने में हिमांशु और वैशाली की शादी दोनों परिवारों की सहमति के साथ हुई थी. मृतक हिमांशु की मां ने भी बहू पर उनके साथ की गई बदसूलकी की कई घटनाओं को लेकर आरोप लगाए हैं.
