जबलपुर: गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्रीय जेल जबलपुर से आज नौ कैदियों को आजादी मिलेगी। अच्छे आचरण और निर्धारित सजा अवधि पूरी करने के आधार पर कैदियों को रिहा किया जा रहा है।
उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश ने बताया कि जिन कैदियों को आज रिहा किया जा रहा है उसमें इन्द्रसिंह उर्फ बबलू पिता कढोरीसिंह राजपूत 45 वर्ष निवासी अगरिया मझगवां, विशाल सिंह पिता प्रकाश सिंह 60 वर्ष निवासी गुवारी पाटन, शत्रुघनसिंह पिता शिवभान सिंह चौहान 57 वर्ष निवासी सरई ढीमरखेड़ा कटनी, महेन्द्र कुमार उर्फ रज्जन पिता तोडऱलाल तिवारी 48 वर्ष निवासी ढीमरखेड़ा कटनी, मिहिलला पिता पूरनलाल केवट 67 वर्ष निवासी जीरा रोड बरही, सुखलाल उर्फ मुनीम पिता बुद्धूलला 60 वर्ष निवासी पडुआ, कटनी, उजियारसिंह पिता गुहरासिंह 38 वर्ष निवासी डिंडौरी, प्रताप लोधी पिता डिल्लीसिंह लोधी 64 वर्ष निवासी सिवनी, रमेश यादव पिता मिश्रीलाल यादव 49 निवासी नैनपुर मंडला शामिल है।
