महिला दिवस पर “मातृत्व की खूबसूरती का उत्सव”, गर्भवती माताओं के लिए होगा फैशन शो

ग्वालियर। आरजेएन अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल ग्वालियर द्वारा रोटरी क्लब जाग्रति के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक अनूठा कार्यक्रम ‘‘सेलिब्रेटिंग द ब्यूटी ऑफ मदरहूड 2026’’ आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 8 मार्च को दोपहर 3 बजे से होटल रेडिसन ग्वालियर में आयोजित होगा।कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी, जबकि श्रीमती समीक्षा एवं डॉ. ज्योति बिंदल कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुकेश सभरवाल, ग्रुप सीईओ, आरजेएन अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल ने बताया कि यह आयोजन मातृत्व की शक्ति, सौंदर्य और गरिमा को सम्मान देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शहर की गर्भवती माताएं रैंप वॉक करेंगी तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित जागरूकता सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। रोटरी क्लब ऑफ ग्वालियर जागृति की अध्यक्ष श्रीमती परविंदर सचदेवा ने बताया कि रोटरी क्लब समाज में महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों के लिए निरंतर कार्य करता रहा है। यह आयोजन गर्भवती माताओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और समाज में मातृत्व के महत्व को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Next Post

खनिज प्रतिष्ठान मद से जिले में जल संरक्षण के कार्यों को हाथ में लिया जायेगा

Sat Mar 7 , 2026
ग्वालियर। खनिज प्रतिष्ठान मद से जिले में जल संरक्षण के कार्यों को हाथ में लिया जायेगा। इसके साथ ही शासकीय स्कूलों के जीर्णोद्धार, बड़े कस्बों में सोलर पैनल के माध्यम से स्ट्रीट लाइट के साथ ही अस्पतालों में पेयजल प्रबंधन के लिये आरओ सिस्टम लगाने का कार्य किया जायेगा। कलेक्टर […]

You May Like