बालाघाट में अमर जवान ज्योति पर सीएम डॉ यादव ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बालाघाट प्रवास के दौरान अमर जवान ज्योति शहीद स्मारक पहुंचकर देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया और उनके अदम्य साहस व बलिदान को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों का त्याग और समर्पण देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने शहीद परिवारों के प्रति भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार वीर सपूतों के योगदान को सदैव स्मरण रखेगी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Next Post

राष्ट्र सेवा और जन सुरक्षा के प्रति असाधारण निष्ठा व समर्पण को सलाम: सीएम डॉ यादव

Mon Feb 9 , 2026
बालाघाट। आज बालाघाट के पुलिस लाईन में आयोजित पुलिस जवानों के ‘क्रम-से-पूर्व पदोन्नति अलंकरण समारोह’ में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में 60 वीर पुलिस जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर सम्मानित किया गया। समारोह में 100 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं […]

You May Like