
बागली।सिविल हॉस्पिटल बागली में आज दिनांक 11 जुलाई 2026 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सरोजिनी जेम्स बैक के आदेश अनुसार एवं मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अमित नागर के मार्गदर्शन में ज्योति अभिषेक निवासी छतरपुरा एवं पूजा सुनील केवटिया पानी उच्च जोखिम वाली गर्भवती का सिजेरियन ऑपरेशन डॉ साधना वर्मा स्त्री रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय देवास एवं एनेस्थेटिक डॉक्टर हेमंत पटेल वरिष्ठ चिकित्सक द्वारा दोनों गर्भवती का सफलतापूर्वक सिजेरियन ऑपरेशन किया गया जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है। सफल ऑपरेशन होने पर परिवार वालों ने शासन एवं चिकित्सा टीम को बधाई दी इस जटिल ऑपरेशन में नर्सिंग ऑफिसर योगिता योगी भारती वर्मा नर्सिंग ऑफिसर संपत खैरवाल ममता चौहान राजेश टकरावड़िया आशा कार्यकर्ता जसवंत धरसिया का विशेष सहयोग रहा स्वस्थ जच्चा बच्चा के परिजनों ने बागली चिकित्सक स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बागली में इस प्रकार के जोखिम भरे ऑपरेशन का होना उनके लिए सुखद होने के साथ-साथ आर्थिक बचत वाला भी रहा क्षेत्र की दोनों गर्भवती महिलाएं भी सुरक्षित प्रसव के बाद अपने-अपने बच्चों के साथ बहुत प्रसन्न नजर आई
