बीएसएफ की इंटर फ्रंटियर एक्वाटिक व क्रॉस कंट्री स्पर्धा में जम्मू फ्रंटियर चैंपियन

इंदौर. केंद्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय (सीएसडब्ल्यूटी), बीएसएफ, इंदौर में आयोजित 39वीं इंटर फ्रंटियर एक्वाटिक और 49वीं इंटर फ्रंटियर क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया. दोनों स्पर्धाओं में जम्मू फ्रंटियर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की.

समापन समारोह के मुख्य अतिथि महानिरीक्षक तेजिन्दर पाल सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए. इस अवसर पर कमांडेंट सुनील शेखावत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया. सीएसडब्ल्यूटी परिसर के स्विमिंग पूल में आयोजित एक्वाटिक स्पर्धाओं में जम्मू फ्रंटियर ने 97 अंकों के साथ स्विमिंग ट्रॉफी जीती, जबकि पंजाब फ्रंटियर 45 अंकों के साथ उपविजेता रहा. वॉटर पोलो का खिताब भी जम्मू फ्रंटियर ने जीता. डाइविंग स्प्रिंग बोर्ड में कश्मीर फ्रंटियर विजेता और जम्मू फ्रंटियर उपविजेता रहा, जबकि डाइविंग प्लेटफॉर्म स्पर्धा में जम्मू फ्रंटियर पहले तथा साउथ बंगाल फ्रंटियर दूसरे स्थान पर रहा. सुपर कॉरिडोर पर आयोजित क्रॉस कंट्री स्पर्धा में भी जम्मू फ्रंटियर ने पहला और पंजाब फ्रंटियर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. समारोह में बीएसएफ ब्रास बैंड की प्रस्तुति के बीच खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया. मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि इस स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन बीएसएफ की टीमों के लिए किया जाएगा, जो भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बल का प्रतिनिधित्व करेंगे.

Next Post

विंबलडन ने तेंदुलकर, कोहली, गिल को भारतीय क्रिकेट की तीन पीढ़ियों के रूप में सम्मानित किया

Sat Jul 11 , 2026
लंदन,11 जुलाई (वार्ता) विंबलडन ने एक विशेष सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों की तीन पीढ़ियों को सम्मानित किया, जिसमें सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और शुभमन गिल शामिल हैं। एक्स पर आधिकारिक विंबलडन अकाउंट ने एक कोलाज साझा किया जिसमें सेंटर कोर्ट के दो क्षणों को […]

You May Like