मुंबई, 24 अगस्त (वार्ता) कोटक महिंद्रा बैंक ने सीनियर नोट्स जारी कर 65 करोड़ डॉलर की पूंजी जुटाई है।
बैंक ने सोमवार को बताया कि ये सीनियर नोट्स मध्यम अवधि में एक अरब यूरो की राशि जुटाने की उसकी योजना का हिस्सा है। ये पांच साल की अवधि (24 अगस्त 2031 तक) के लिए जारी किये गये हैं। इन पर 5.478 प्रतिशत सालाना ब्याज देय होगा। ब्याज का भुगतान हर साल 24 फरवरी और 24 अगस्त को किया जायेगा।
ये नोट्स इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज आईएफएससी पर और एनएसई आईएफएससी पर जारी किये गये हैं। इन्हें वैश्विक साख निर्धारक एजेंसी एसएंडपी ग्लोबर रेटिंग्स से बीबीबी रेटिंग प्राप्त हुई है।
इस राशि का इस्तेमाल बैंक की फंडिंग के स्रोतों में विविधता लाने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जायेगा।
