हैदराबाद के जुड़वां भाई-बहन ने शतरंज में एक वर्ष में जीते मास्टर खिताब

हैदराबाद, 27 दिसंबर (वार्ता) भारतीय शतरंज के इतिहास में 10 साल के जुड़वां भाई-बहन अनाय और अमाया अग्रवाल ने एक ही साल में शतरंज मास्टर खिताब हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के जुड़वां बनकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया है।

हैदराबाद में जन्मे भाई-बहन, जो इंडस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र हैं, ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार अच्छे प्रदर्शन कर यह उपलब्धियां हासिल कीं। अनाय ने कैंडिडेट मास्टर (सीएम) का खिताब जीता, जबकि उनकी जुड़वां बहन अमाया ने इस साल की शुरुआत में वुमेन्स कैंडिडेट मास्टर (डब्ल्यूसीएम) का खिताब हासिल किया था।

अमाया की सफलता से प्रेरित होकर, अनाय ने अक्टूबर में यूरोपियन क्लब चैंपियनशिप में अपना सीएम खिताब जीता। उन्होंने मजबूत अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्वियों का सामना किया और ग्लोबल शतरंज में भारत की बढ़ती ताकत को दिखाया। शतरंज के अलावा, ये दोनों जुड़वां भाई-बहन कई दूसरे क्षेत्रों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों पढ़ाई में भी बहुत अच्छे है। दोनों भाई-बहन अच्छे संगीतकार भी हैं, उन्होंने पियानो बजाने का प्रशिक्षण लिया है। शतरंज और पढ़ाई के साथ-साथ, दोनों एथलेटिक्स और बैडमिंटन में भी एक्टिव रूप से हिस्सा लेते हैं।

 

Next Post

खंडवा, इंदौर मार्ग पर 5 जनवरी तक भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित

Sat Dec 27 , 2025
खंडवा। दिसम्बर के अंतिम सप्ताह एवं नववर्ष प्रारंभ होने से ओंकारेश्वर में ज्योर्तिलिंग दर्शन के साथ पावन नर्मदा में स्नान हेतु लगभग 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के प्रतिदिन आने की सम्भावना है। खण्डवा जिले का खण्डवा इन्दौर अत्यन्त व्यस्ततम सडक़ मार्ग है। जिसमें भारी एवं हल्के वाहन का आवागमन […]

You May Like