मुंबई, 07 जुलाई (वार्ता) फिल्म ‘नाइट ड्राइव’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर ज़ी एक्शन पर 08 जुलाई को होगा।
‘नाइट ड्राइव’ एक आम-सी रात को दिखाती है, जो धीरे-धीरे खतरों, ड्रामा और चौंकाने वाले ट्विस्ट्स से भरी एक खतरनाक रात में बदल जाती है। नाइट ड्राइव एक युवा कपल की कहानी दिखाती है, जिनकी एक आम सी लेट-नाइट ड्राइव अचानक एक भयानक हादसे में बदल जाती है। जो रात एक सुकून भरी ड्राइव से शुरू होती है, वह एक ऐसी रोलरकोस्टर राइड में बदल जाती है, जो भरी है अपराध, भागदौड़ और चौंकाने वाले ट्विस्ट्स से। इस फिल्म का निर्देशन वैसाख ने किया है, जो 2016 की ब्लॉकबस्टर ‘पुलीमुरुगन’ के लिए जाने जाते हैं।
नाइट ड्राइव में एना बेन, रोशन मैथ्यू और इंद्रजीत सुकुमारन की अहम भूमिका है।अभिलाष पिल्लई द्वारा लिखित यह फिल्म शहर की पृष्ठभूमि में एक्शन, इमोशन और मिस्ट्री को खूबसूरती से जोड़ती है।‘नाइट ड्राइव’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, सिर्फ़ ज़ी एक्शन पर मंगलवार, 08 जुलाई को शाम 7:30 बजे होगा।
