खंडवा, इंदौर मार्ग पर 5 जनवरी तक भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित

खंडवा। दिसम्बर के अंतिम सप्ताह एवं नववर्ष प्रारंभ होने से ओंकारेश्वर में ज्योर्तिलिंग दर्शन के साथ पावन नर्मदा में स्नान हेतु लगभग 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के प्रतिदिन आने की सम्भावना है। खण्डवा जिले का खण्डवा इन्दौर अत्यन्त व्यस्ततम सडक़ मार्ग है। जिसमें भारी एवं हल्के वाहन का आवागमन निरन्तर रूप से चलता रहता है।

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने श्रद्धालुओं के निर्बाध परिवहन, सार्वजनिक सुरक्षा एवं जन सामान्य की सुरक्षा को देखते हुए 5 जनवरी तक के लिए प्रात: 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक खंडवा इंदौर मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है।

इंदौर से आने वाले

वाहनों की व्यवस्था

इन्दौर से चलने वाले भारी वाहन खरगोन जिले से होते हुए खण्डवा जिले के ग्राम देशगांव में प्रवेश कर देशगांव से अपने गन्तव्य तक पहुंचेगें।

 

देशगांव से होकर गुजरेंगे वाहन

 

भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। नर्मदा नदी पर बने मोरटक्का पुल की क्षमता एवं संरचनात्मक विन्यास को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने यह निर्णय लिया है। इंदौर- इच्छापुर मार्ग पर बुरहानपुर की ओर से खण्डवा जिले में प्रवेश करने वाले भारी वाहन खण्डवा जिले के ग्राम देशगांव में प्रवेश कर खरगोन, धामनोद होते हए ए.बी. रोड़ तक पहुंचेंगे।

Next Post

शादी के नाम पर ठगी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से जेल में

Sat Dec 27 , 2025
तेजगढ़/दमोह। शादी के नाम पर लाखों रुपये और जेवरात हड़पने के मामले में पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में एसडीओपी तेंदूखेड़ा देवी सिंह के नेतृत्व में तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह […]

You May Like