अबू धाबी नाइट राइडर्स 22 नवंबर को दुबई कैपिटल्स के खिलाफ अभियान की करेगा शुरुआत

दुबई, 07 अक्टूबर (वार्ता) पांचवें सीजन का कार्यक्रम की पुष्टि होने के बाद अबू धाबी नाइट राइडर्स (एडीकेआर) 22 नवंबर को दुबई कैपिटल्स के खिलाफ डीपी वर्ल्ड आईएल टी-20 सीजन 5 में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 22 नवंबर को दुबई कैपिटल्स के खिलाफ एडीकेआर का पहला मैच ‘सुपर संडे’ के डबल हेडर का दूसरा मैच होगा, यह मैच शाम 6:30 बजे शुरू होगा।

इसके बाद टीम तय कार्यक्रम के अनुसार 26 नवंबर को अबू धाबी में अपने पहले मैच के लिए घर लौटेगी, जहां वे ज़ायद क्रिकेट स्टेडियम में शाम 6:30 बजे एमआई एमिरेट्स का सामना करेंगे। कुल मिलाकर, एडीकेआर अपने दस ग्रुप स्टेज मैचों में से छह मैच ज़ायद क्रिकेट स्टेडियम में खेलेंगे।

Next Post

जमोड़ी पुलिस ने अवैध रेत परिवहन मे लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया जब्त

Wed Oct 7 , 2026
सीधी। जमोड़ी पुलिस की घेराबंदी को समझ कर चालक रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ कर फरार हो गया। अवैध रेत परिवहन पर जमोड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त […]

You May Like