गंभीर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर अधीक्षक एवं अधीक्षिका निलंबित

मंडला। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निवास पिपरिया में निवासरत विद्यार्थियों के 15 अगस्त को सामूहिक रूप से स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी प्राप्त होने पर कलेक्टर के द्वारा संस्था की जांच हेतु समिति गठित की गई थी। समिति में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) निवास, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर निवास एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी निवास ने संयुक्त रूप से 16 अगस्त को उक्त संस्था में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसमें 7 छात्राएं एवं 8 छात्रों को सर्दी, जुकाम एवं वायरल फीवर होने पर जिला चिकित्सालय मंडला में भर्ती कराया गया। एक छात्रा को तेज बुखार एवं बेहोशी के कारण प्राथमिक उपचार के बाद 16 अगस्त को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर रैफर किया गया। छात्रा का ईलाज परिजनों की उपस्थिति में कराने तथा स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण परिजनों के द्वारा छात्रा को ईलाज हेतु नागपुर ले जाने पर ईलाज के दौरान 18 अगस्त को उसकी मृत्यु हो गई।

संस्था के प्राचार्य एवं अधीक्षक के द्वारा विभागीय अधिकारियों को घटना की सूचना तत्काल न देने एवं मुख्यालय से अनुपस्थित रहकर संस्था में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण न कराने पर संस्था प्राचार्य मोनिका रोहिला, अधीक्षक, अधीक्षिका एवं संबंधित स्टॉफ नर्स के विरूद्ध निलंबन कार्यवाही के प्रस्ताव कलेक्टर के द्वारा आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग मप्र भोपाल की ओर प्रेषित किये जाने पर आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग भोपाल के द्वारा संस्था में कार्यरत पूनम देवी अधीक्षिका एवं संजीव कुमार राठी अधीक्षक को 19 अगस्त को निलंबित करके मुख्यालय कार्यालय सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग मण्डला निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही सुरसरी अंजली सैयाम स्टॉफ नर्स आउटसोर्स की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। प्राचार्य मोनिका रोहिला एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निवास पिपरिया के विरूद्ध निलंबन कार्यवाही के प्रस्ताव आयुक्त राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति नई दिल्ली को भेजे गए हैं।

Next Post

डोंगर मंडला में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पलटने से एक की मौत

Tue Aug 19 , 2025
घुघरी। घुघरी थाना क्षेत्र के डोंगर मंडला में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब डिंडोरी जिले के माढिय़ारास से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि […]

You May Like