डोंगर मंडला में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पलटने से एक की मौत

घुघरी। घुघरी थाना क्षेत्र के डोंगर मंडला में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब डिंडोरी जिले के माढिय़ारास से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वही पांच अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल पास के स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। हादसे के तुरंत बाद बोलेरो का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बताया गया कि पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है।

Next Post

रपटे पर फंसे परिवार को डूबने से बचाया

Tue Aug 19 , 2025
भैरूंदा. बीती रात्रि करीबन एक रपटे में फंसे एक परिवार को पुलिस और ग्रामीणों ने डूबने से बचाया. जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तजपुरा-कोटरा के बीच रपटे पर नगर के तीन लोग चार पहिया वाहन सहित पानी मे फंसे हुए हैं. पानी इतना […]

You May Like