सगाई से लौट रहे परिवार की इनोवा बस में घुसी:नीमच में 7 साल का मासूम गंभीर, पिता समेत 3 लोग घायल

नीमच। नीमच में महू-नसीराबाद हाईवे पर जीरन क्षेत्र के चंदू गांव के पास रविवार शाम एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। मक्खन ढाबे के पास एक बेकाबू इनोवा कार आगे चल रही बस में जा घुसी। इस हादसे में 7 साल का एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल होकर बेसुध हो गया, वहीं उसके पिता समेत एक अन्य शख्स को भी चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक, ग्वाला बस के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे आ रही इनोवा कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे बस के पीछे जा घुसी। बताया जा रहा है कि नयागांव का रहने वाला राठौर परिवार अपने भतीजे के सगाई कार्यक्रम से मंदसौर से वापस लौट रहा था। उनके साथ 5 से 6 गाडिय़ों का काफिला चल रहा था।

7 साल का मासूम क्कढ्ढष्ट में भर्ती

हादसे में 7 साल का मासूम आरव राठौर, उसके पिता साजन राठौर और विनोद कल्याणी घायल हुए हैं। टक्कर की आवाज सुनते ही पीछे चल रही परिवार की गाडिय़ों में सवार लोग तुरंत पहुंचे और राहगीरों की मदद से तीनों को कार से बाहर निकाला।

गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर

घायलों को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें नीमच जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 7 साल के मासूम आरव की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

झमाझम बारिश ने शहर को किया तरबतर, जलभराव से परेशान हुए राहगीर

Mon Aug 24 , 2026
देवास। कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान शहरवासियों को सोमवार शाम मौसम ने जमकर राहत दी। अचानक बदले मौसम के बाद आसमान में घने बादल छाए और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई जोरदार बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। […]

You May Like