
रीवा। रीवा जोन के आईजी गौरव राजपूत ने पुलिस अधीक्षको के साथ अपराधो की समीक्षा की और लंबित अपराधो के निराकरण के साथ अवैध मादक पदार्थो पर शिकंजा कसने के निर्देश दिये.
इस दौरान उन्होने जोन में कानून व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिये और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतो का त्वरित निराकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि जो भी शिकायते आए उनका संतोषजनक निराकरण करें, किसी तरह की लापरवाही न करे. बैठक में लंबित अपराध, मर्ग, चालान, शिकायत, वारंट, सडक़ दुर्घटना आदि की समीक्षा की गई. अवैध नशा एवं मादक पदार्थो की तस्करी पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये.
